
रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बामसेफ (Backward and Minority Communities Employees Federation) का 25वां राज्य अधिवेशन 13 एवं 14 सितंबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह अधिवेशन कंवर समाज सामाजिक भवन, टाटीबंध, रायपुर में होगा।आयोजकों ने बताया कि यह अधिवेशन केवल फुले-अम्बेडकरी मिशन के कैडरों के लिए ही नहीं बल्कि समाज के हर सहयोगी और हितैषी सदस्य के लिए महत्वपूर्ण है। अधिवेशन में आयोजित विशेष जनप्रबोधन सत्र समाज को वर्तमान चुनौतियों और फुले-अम्बेडकरी आंदोलन की दिशा से अवगत कराने के लिए होंगे।
आयोजकों ने कहा कि “फुले-अम्बेडकरी आंदोलन आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। यदि समाज इससे अनभिज्ञ रहा तो आने वाले समय में विषम परिस्थितियों की चपेट से बच पाना कठिन होगा। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए इस अधिवेशन में गंभीर विषयों को चुना गया है।”
कार्यक्रम 13 सितंबर 2025 (शनिवार),सुबह 09:00 से 10:00 बजे – संविधान गौरव पथ-प्रदर्शन एवं ध्वजारोहण,सुबह 11:00 से दोप. 01:00 बजे – उद्घाटन सह विशेष प्रबोधन सत्र होगा।
मुख्य अतिथि: मू. इंजी. एस.के. बंजारा (कार्यपालक निदेशक प्रशिक्षण, विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, कोरबा पूर्व),विशिष्ट अतिथि: मू. डॉ. शंकर उईके (सामाजिक चिंतक, रायपुर), मू. इंजी. आर.एल. ध्रुव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ, नई दिल्ली),अध्यक्षता: मू. इंजी. राजेन्द्र कुमार ध्रुव (प्रदेश अध्यक्ष),संचालन: मू. सुरेश कुमार कुर्रे (राज्य महासचिव),शाम 06:00 से रात 09:00 बजे – प्रतिनिधि सत्र (समूह चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण),
अध्यक्षता एवं संचालन उपरोक्तानुसार
👉 14 सितंबर 2025 (रविवार)
सुबह 10:00 से दोप. 01:00 बजे – विशेष जनप्रबोधन सत्र
विषय: राष्ट्रीयकरण का होस रोडमैप – बाबासाहेब का राज्य समाजवाद
प्रस्तावना: मू. विनोद बघेल (मीडिया प्रभारी, बामसेफ),मुख्य वक्ता:मू. शालिनी मायगौरे (राज्य उपाध्यक्ष, बामसेफ),मू. प्रभाकर ग्वाल (पूर्व सी.बी.आई. मजिस्ट्रेट, बिलासपुर),मू. संपना कोसरिया (सामाजिक कार्यकर्ता, राजनांदगांव),मू. योगेश साहू (CEC सदस्य, मुलनिवासी संघ),संचालन: मू. मुकेश राम (कार्यकारिणी सदस्य, बामसेफ),अध्यक्षता: मू. इंजी. आर.एल. ध्रुव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ, नई दिल्ली)
अधिवेशन का उद्देश्य
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि “निजीकरण और पूंजीवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा प्रस्तावित ‘राज्य समाजवाद’ ही वास्तविक मार्ग है।”
उन्होंने कहा कि बामसेफ इस अधिवेशन के माध्यम से समाज में समता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के संदेश को और व्यापक स्तर पर फैलाने का संकल्प लेगा।

