
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
लाखेरी – आज दिनांक 21/ 9/2025 दिन रविवार को सुखाडिया पार्क लाखेरी में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एकदिवसीय मीटिंग का आयोजन रखा गया , जिसमें आगामी दिनांक 23/ 9 / 2025 इन मंगलवार को केशवरायपाटन विधानसभा में ग्राम पंचायत बड़ाखेड़ा स्थान बालाजी मेन चौराहा पर मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसका समय सायं 4:00 बजे से हैं ।
इसमें जिले की कार्यकारिणी व विधानसभा हिंडोली केशवरायपाटन के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
आज इस बैठक में उपस्थित रहे प्रदेश से जॉन इंचार्ज दिनेश कुमार , लाखेरी नगर अध्यक्ष बसंत कुमार , जिलाध्यक्ष विष्णु प्रसाद बैरवा , जिला महासचिव रामस्वरुप रेगर इत्यादि उपस्थित सभी लोगों को जिला अध्यक्ष श्रवण भारती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

