Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशपौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए हिमाचल प्रदेश कोली समाज के पदाधिकारी

पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए हिमाचल प्रदेश कोली समाज के पदाधिकारी

सुषमा पुंटा रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश कोली समाज के राज्य महामंत्री गोपाल जिलटा एवं जिला शिमला के अध्यक्ष रमेश पॉल ने रविवार को आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर खंड ईकाई कोटखाई के प्रधान श्यामा नन्द ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी उपस्थिति समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईकाई के वरिष्ठ उपप्रधान बिनोद चतरा, उपप्रधान अमर सिंह तथा अन्य सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान दरबार से युवा दिव्यांश ने नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रधान श्यामा नन्द ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग समाज को मिलता रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments