मूकनायक /देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
आज 17 सितंबर की यह ऐतिहासिक तारीख हमें याद दिलाती है उस महान क्रांतिकारी को,
जिसने अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बिगुल बजाया –
पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर!
तमिलनाडु की धरती पर 1879 में जन्मे इस महापुरुष ने हमें सिखाया कि
अगर समाज को बदलना है, तो डर और भ्रम की जंजीरें तोड़नी होंगी।
साथियो!
पेरियार ने हमें रास्ता दिखाया –
अंधविश्वास का काल खत्म करो!
पाखंड की नींव उखाड़ फेंको!
समानता, शिक्षा और स्वाभिमान को अपना हथियार बनाओ!
आज उनके जन्मदिवस पर, आइए हम संकल्प लें
कि हम उनके विचारों को केवल याद नहीं करेंगे,
बल्कि अपने जीवन में उतारेंगे,
समाज से हर प्रकार की गुलामी, अन्याय और पाखंड को मिटाएँगे।
यही होगा हमारे पेरियार को सच्चा नमन,
यही होगी उनकी जयंती की सच्ची श्रद्धांजलि!
जय भीम
लेखक:राज़ निर्मल (धोबी )
संस्थापक
अम्बेडकर गाडगे मिशन उत्तर प्रदेश
सामाजिक चैनल
सम्पर्क सूत्र 9076640109

