मूकनायक/ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल पाली/ राजस्थान
पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही टैंकर गैस टैंकर में भरी 50 लाख की बीयर बरामद पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा तो 620 बीयर के भरे कार्टन मिले ड्राइवर को मिलने थे ट्रीप के 1 लाख रुपए। पाली पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपए बाजार कीमत की पंजाब निर्मित बीयर का जखीरा पकड़ा जिसे गैस के टैंकर में छुपाकर लुधियाना से गुजरात ले जा रहा था। जिसके लिए उसे 1 लाख रुपए मिलने थे। पुलिस बीयर कैन से भरा टैंकर और तस्कर को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ जारी है। HP लिखे टैंकर में भरा था जखीरा SP आदर्श सिंधु ने बताया की मुखबिर से इत्तला के बाद पाली में ASP विपिन शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सोमवार शाम को ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में अंडर ब्रिज के पास एक टैंकर को रोका जिस पर HP लिखा हुआ था। तलाश में टैंकर के पास एक टैंकर को रोका जिस पर HP लिखा हुआ था। तलाश में टैंकर में पंजाब निर्मित बीयर मिली। इस पर उसे जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया और ट्रांसफर नगर थाने लेकर आए। किमत 50 लाख बताई जा रही। दे रात तक टैंकर से बीयर कैन को खाली करने की कार्रवाई रही। टैंकर में पंजाब निर्मित बीयर के 620 कार्टन मिले। जिसकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी इसे गुजरात सप्लाई करने जा रहा था। मामले में अवैध रूप से मादक पदार्थ परिवहन करने के मामले में बाड़मेर जिले के नेहरों की नाडी मंडासर (धनाउ) निवासी 25 साल के देराजराम पुत्र विशनाराम को गिरफ्तार किया और टैंकर और बीयर के कार्टन जब्त किए। एक ट्रीप के मिलते है एक लाख रुपए एएसपी विपिन शर्मा ने बताया की प्रारंभिक पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि उसे 1 ट्रीप के एक लाख रुपए मिलने थे। इससे पहले आरोपी के तस्करी के मामले में पकड़ने जाने का रिकॉर्ड फिल्हाल सामने नहीं आया। टीम को दिया रिवार्ड कार्रवाई मे शामिल टीम को एसपी आदर्श सिंधु ने रिवार्ड दिया। पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में टीपी नगर थाने के काॅन्सटेबल जस्साराम रामनिवास की मुख्य भूमिका रही टीम में ट्रांसपोर्ट नगर थाने के एएसआई ओमप्रकाश चौधरी, काॅन्सटेबल विजयकुमार, पुखसिंह, राजाराम, मोहनलाल, राजेंद्र सिंह, श्रवण, कमलकिशोर शामिल रहे।

