Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडदबोह के वार्ड 13 में कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील, नगर परिषद...

दबोह के वार्ड 13 में कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील, नगर परिषद पर उठे सवाल

बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार भिंड, मूकनायक

दबोह (भिंड), 01 सितम्बर/मूकनायक। बरसात के चलते नगर परिषद दबोह के वार्ड क्रमांक 13 की कच्ची सड़कें दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह जलभराव से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि गलियां दलदल में बदल चुकी हैं। कीचड़ और पानी में फिसलकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। बच्चों का स्कूल जाना और बीमार-बुजुर्गों को अस्पताल ले जाना बड़ी चुनौती बन गया है।

वार्डवासियों की आवाज

“बरसात होते ही पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है। रोजमर्रा का आना-जाना भारी पड़ता है।” – मुसाफिर वाल्मीकि

“पानी भरते ही किसी भी काम से बाहर नहीं निकल पाते। वैसे भी चलने में दिक्कत होती है।” – बबली

“काफी समय से फर्सीकरण नहीं हुआ है, जिससे परेशानी बढ़ गई है।” – सुरेन्द्र शाक्य“

रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाने पर हमें बहुत दिक्कत झेलनी पड़ती है।” – राकेश वंशकार

सीएम हेल्पलाइन का बहाना

वार्डवासी विकास राठौर और मुसाफिर वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि नगर परिषद कर्मचारी अरुण तिवारी कहते हैं कि “पहले इस मामले में लगी सीएम हेल्पलाइन बंद कराओ, तभी फर्सीकरण का काम होगा।” इससे वार्डवासियों में नाराज़गी है।

जनप्रतिनिधि का बयान

वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद माया देवी राठौर और पार्षद प्रतिनिधि दुर्गाप्रसाद राठौर ने माना कि कीचड़ और जलभराव की समस्या गंभीर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सड़क और नालियों का स्थायी समाधान कराया जाएगा।इस मौके पर भागीरथ जाटव, विजय सिंह जाटव, धीरज सिंह वंशकार, अमित वंशकार, विकास राठौर सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments