Thursday, February 26, 2026
Homeदबोहदबोह की धरती पर अभिनेता सौरभ गुर्जर का भव्य स्वागत; युवाओं को...

दबोह की धरती पर अभिनेता सौरभ गुर्जर का भव्य स्वागत; युवाओं को दिया नशा छोड़ने का संदेश

मूकनायक | बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार भिंड-दतिया मप्र

  • दबोह नगरवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत,
  • युवाओं को खेल और शिक्षा की ओर प्रेरित किया
  • रेसलर व अभिनेता सौरभ गुर्जर का दबोह में भव्य स्वागत, युवाओं से की नशा छोड़ने की अपील

दबोह (भिंड) , 20 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती और अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके मशहूर रेसलर व अभिनेता सौरभ गुर्जर का शुक्रवार को दबोह आगमन हुआ। नगर प्रवेश के साथ ही जगह-जगह नागरिकों और युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं से सजे स्वागत जुलूस ने पूरे नगर को उत्सव का रंग दे दिया। स्वागत यात्रा गोरा टोल प्लाजा से प्रारंभ होकर वृंदावन वाटिका पहुँची, जहाँ सर्वसमाज ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मंच से संबोधित करते हुए सौरभ गुर्जर ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा—“युवा पीढ़ी देश की शक्ति है। नशा सिर्फ जीवन को बर्बाद करता है और परिवार की खुशियाँ छीन लेता है। हमें अपनी ऊर्जा खेल, पढ़ाई और रोजगार में लगानी चाहिए। असली बदलाव तभी आएगा जब समाज खुद नशे को ठुकराएगा।”

उन्होंने युवाओं को मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने का मंत्र देते हुए कहा कि “आप डटकर मेहनत करेंगे तो मुझसे भी आगे निकल सकते हैं।”

युवा नेता राव साहब गुर्जर के निवास पर पहुंचे

सौरभ गुर्जर , दबोह के युवा नेता राव साहब गुर्जर के निवास पर भी पहुँचे। यहाँ उनकी मुलाकात विधायक अंबरीष शर्मा के छोटे भाई अखिलेश शर्मा (बंटू) से हुई। अखिलेश शर्मा ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें लहार आने का आमंत्रण दिया, जिस पर सौरभ गुर्जर ने शीघ्र ही आने का आश्वासन दिया। सौरभ गुर्जर के इस दौरे ने न केवल नगरवासियों में उत्साह भरा बल्कि युवाओं के लिए नशा छोड़कर खेल और शिक्षा की ओर बढ़ने का प्रेरणादायी संदेश भी दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments