
मूकनायक / छत्तीसगढ़
डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर वाचनालय उरला दुर्ग छत्तीसगढ़ में माह के चौथे सप्ताह अशोक धम्म लिपी का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने जाना कि जहां सम्राट अशोक द्वारा निर्मित शिलालेखों पर खुदवाई गई धम्म लिपी को भारत में किसी भी विद्वान के लिए पढ़ना संभव नहीं हो पाया वही एक ब्रिटिश उच्च अधिकारी सर जेम्स प्रिंसिप ने इस धम्मलिपी को पढ़कर असंभव कार्य को संभव कर दिखाया।अंत में बच्चों ने चित्रकला में राष्ट्रीय प्रतीक और महामानवों के चित्र बनाएं।

