
मूकनायक/युसूफ हू्सैन
बिलासपुर छत्तीसगढ़
हुजूर की कामत पर 1500 साल का जश्न मनाया गया जिसमें सभी भाई मिलकर जश्न मनाएं हुसैनी लश्कर कमेटी तालापारा पीपल चौक जुलूस का इस्तकबाल किया गया।
पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन को बड़े ही शान वो शौकत के साथ मनाया गया, जश्न सुबह फज्र की नमाज के बाद से ही शुरू हो गया था युवाओं एवं बच्चों के द्वारा घरों एवं मोहल्लों को सजाया गया, एवं मस्जिदों में भी विशेष नमाज अदा की गई।
इस मुबारक मौके पर हुसैनी लश्कर कमेटी ने जुलूस में शामिल समस्त जनों का इस्तकबाल किया तथा मुबारकबाद दिया। गौरतलाब है की कौमी एकता का मिसाल कायम करते हुए 30 सालों से हुसैनी लश्कर कमेटी तालापाड़ा पीपल चौक के सभी लड़के युवा एवं बुजुर्ग सभी ने मिलकर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सजावट अपने चौक पर और बाइक जुलूस का स्वागत करते हुए सभी लोग सदस्य मिलकर पैदल जुलूस में शामिल होते हैं एकता और भाईचारा का मिसाल देते हैं।

