Thursday, February 26, 2026
Homeदेशघर परिवार में झगड़े व तनाव होने पर सदस्यों के मानसिक और...

घर परिवार में झगड़े व तनाव होने पर सदस्यों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और बच्चों के विकास पर भी पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
आजकल घरों में झगड़े होने आम बात हो गई है। सबसे पहली बात आपके मन में यह बात आती होगी कि ऐसा हमारे परिवार में ही क्यों हो रहा है, तो यह बात आप अपने दिमाग से निकाल दें, झगड़ा ऐसी आम बात है, जो आज कल हर एक के जीवन का एक अविभाज्य अंग बन चुका है । इसके कई कारण हैं। कुछ बातों को लेकर लोगों के बीच एकराय नहीं बन पाती है, जिससे बहसबाजी की नौबत आ जाती है । घर के सदस्यों के बीच झगड़ा हो जाए, तो माहौल खराब हो जाता है । रिश्तों में खराबी और झगड़ों से आपसी समझ कम होती है और गलतफहमियां बढ़ती हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच संबंध बिगड़ते हैं। बच्चे घर के इस नकारात्मक माहौल से बहुत प्रभावित होते हैं । परिवार में झगड़ा आपसी मतभेद, विचारों का ना मिलना या फिर और कोई भी वजह हो सकती है।
अब यह इस बात पर निर्भर करता हैं कि आप के घर में किस बात पर झगड़ा हो रहा है ? सबसे पहली और अहम बात चाहे कुछ भी हो जाए, आपको उसका डट के सामना करना है, ना कि परेशान होकर कुछ गलत कदम उठाना है । उत्तेजित होकर प्रतिक्रिया देना स्थिति को और खराब कर सकता है। अपने विचारों और भावनाओं को सामने वाले व्यक्ति से खुलकर और सम्मानपूर्वक बात करके समझाएँ। निस्वार्थ भाव से एक-दूसरे का सम्मान करें और मतभेदों के बावजूद, एक-दूसरे की भावनाओं और स्वभाव का भी सम्मान करना महत्वपूर्ण है । दुनिया में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका हल न निकाला जा सके । इसलिए ठंडे दिमाग से गहन विचार करके समस्याओं को पहचानें और झगड़े के मूल कारणों को समझें और उन्हें दूर करने के तरीकों पर विचार करें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए प्रयास करें। विश्वास रखिए, सब ठीक ही होगा ।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments