मूकनायक/उत्तर प्रदेश/ गाजियाबाद।
रहमतूनिशा तहसील रिपोर्ट।
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे लाल कुआं के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओम साईं फार्म हाउस के सामने स्कूटी पर सवार महिला कांस्टेबल को ट्रक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल के मौके पर ही मौत हो गई।
दादरी थाने में तैनात थी महिला कांस्टेबल।
मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान 35 वर्षीय अनुराधा के रूप में हुई है। वह दादरी थाने में तैनात थी और गाजियाबाद के गोविंदपुरम में अपने परिवार के साथ रहते थी। मूल रूप से वह मुजफ्फरनगर जिले के थाना बुढाना क्षेत्र के रहने वाली थी। हादसे के समय वह स्कूटी से ड्यूटी के लिए दादरी जा रही थी।
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ट्रेलर तेज रफ्तार में था और उसने अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस ।
सर्वेश पाल, थाना प्रभारी, वेव सिटी थाना ने जानकारी देते हुए बताया की आज सुबह वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे लाल कुआं के पास एक दुखद सड़क हादसा हुआ। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला कांस्टेबल अनुराधा ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रक ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और हादसे के बाद फरार चालक की तलाश जारी है। हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही जिम्मेदार चालक को कानूनी के तहत सजा दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी।

