मूकनायक/गोपाल मेघवंशी
मातृकुंडिया/चित्तौड़गढ़
आम मेवाड़ सेन समाज चारों चोखला मातृकुंडिया की मासिक बैठक शनिवार 20 सितंबर को अध्यक्ष प्रहलाद सेन सिद्धेश्वर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चारों जिलों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अनिल सेन आगरिया को संरक्षक, नारायण सेन आरनी को युवा मोर्चा अध्यक्ष, बंसीलाल सहाड़ा को सचिव, सुनील सेन राशमी को सह सचिव, भेरूलाल सेन भीमगढ़ को कोषाध्यक्ष, अशोक सेन आरनी को सह कोषाध्यक्ष तथा गोपाल सेन रेलमगरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
उपाध्यक्ष पद पर विभिन्न जिलों से प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही महामंत्री, कानूनी सलाहकार, सलाहकार समिति, न्यायपालिका समिति, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी व प्रचार मंत्री आदि पदों की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से चारों चोखला में धौवरा प्रथा को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा युवा अध्यक्ष को युवा मोर्चा का विस्तार करने की अनुमति प्रदान की।

