Thursday, February 26, 2026
Homeभोपालआडंबर और पाखंड पर तीखा प्रहार करने वाले महानायक थे पेरियार: दामोदर...

आडंबर और पाखंड पर तीखा प्रहार करने वाले महानायक थे पेरियार: दामोदर सिंह यादव,बाबा साहब का अपमान करने वालों पर चले देश द्रोह का मुकदमा – डी. पी. एस. एस.

मूकनायक/मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल /मध्य प्रदेश

भोपाल। सामाजिक न्याय का आंदोलन सदियों से चलता जा रहा है और धीरे धीरे ही सही लेकिन परिवर्तन भी आ रहा है। यह सब देन जिन महापुरुषों की है उनमें से बेहद महत्वपूर्ण शक्स थे वह ई. व्ही. रामास्वामी पेरियार जी जिन्होंने पाखंड और अंधविश्वास पर ज्यादा तीखा हमला भी किया। तथा इतिहासिक आंदोलन भी चलाया। उक्त बात दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल में बिट्न मार्केट स्थित महात्मा फुले भवन में उनकी जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कहीं।
यादव ने कहा कि हम यह शपथ लेते हैं कि पेरियार के विचारों और संघर्ष को जन जन पहुंचाने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में विचार विस्तार कार्यक्रम चलायेंगे। भोपाल के बाद जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर सहित सभी जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम करके पेरियार व ललाई सिंह के विचारों से अवगत करायेंगे और अपने आंदोलन को और मजबूत करेंगे।
यादव ने कहा कि 2014 में जब से मोदी सरकार केंद्र में बनी तभी से तथाकथित कथावाचकों और स्वयं को जगत गुरु मानते हुए ऐसी बाबाओं की बाढ़ सी आ गई है। सभी ने अपने अपने सिंगल एजेण्डा तैयार कर भारतीय संविधान नकारो, बाबा साहब को अपमानित करो व भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का नारा देकर झूठी दुकान चलाने का काम चरम सीमा पर कर जनता को मूर्ख बनाने की ही दिशा में काम किया जा रहा है। अभी हाल में ही दो दिन पूर्व रामभद्राचार्य, ने किसी इंटरव्यू में कहा कि बाबा साहब को संस्कृत नहीं आती थी संविधान भी उन्होंने नहीं लिखा था एवं उन्होंने मनुस्मृति जलाकर पाप किया है। इस प्रकार की टिप्पणी कर देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाते हुए। संविधान का भी अपमानित किया गया है।
भारत रत्न बाबा साहब का अपमान करने वालों पर एफआईआर हो और राष्ट्र द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। इस अवसर पर दलित पिछड़ा समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलबहादुर बघेल ने कहा कि मुझे गर्व है कि पेरियार जैसे महापुरुष ने मेरी जाति में जन्म लिया इस नाते वह मेरे पूर्वज है यह बात मुझे मेरी समाज जनों तक पहुंचानी है।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित बंसोड़, अमोल रावत, महासचिव कमल कुशवाहा, सुनीता धावरे, अमित लोधी, सौरभ यादव, संजीव खेरवार, भोपाल जिला अध्यक्ष दिलीप मस्के, जितेंद्र अहिरवार, सरदार सहित विभिन्न समाजसेवी , पत्रकार गण एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने जयंती में शामिल होकर महामानव पेरियार जी को नमन किया गया। सभी लोगों को ने रैली के रूप में जाकर पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा एवं अंत में सभी को भोजन कराने के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments