मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी जलालुद्दीन ग्राम सभा अमरौली शुमाली के करीमनगर का रहने वाला है।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाने में पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने श्मशान घाट स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छिपे आरोपी को रात्रि करीब 03:00 बजे घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन जलालुद्दीन ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
नवनियुक्त थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कमान संभालते ही इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं सीओ रुधौली स्वर्णिका सिंह ने कहां आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी

