Thursday, February 26, 2026

ऑल रेवेन्यू आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान की प्रदेश स्तरीय अधिवेशन बूंदी जिले में सम्पन्न हुआ

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता प्रेम नारायण

बूंदी – ऑल रेवेन्यू आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान की प्रदेश स्तरीय अधिवेशन बूंदी जिले में सम्पन्न हुआ , जिसमें राजस्थान के 17 से अधिक जिले के प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें तहसीलदार , नायब तहसीलदार,कानूनगो,पटवारी राजस्थान के कोने कोने से अपने आरक्षित वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को बचाने के लिए विचार विमर्श और संगठित होने का आव्हान किया गया ।
सरकार में बैठें मनुवादीयो द्वारा अपने अपने अलग अलग हथकंडे अपना कर आरक्षित वर्गों के हितों को कम करने एवं प्रमोशन के लाभ से वंचित करने के षडयंत्र आदि बनाए जाते है जिनके विरुद्ध आरक्षित वर्गों के राजस्व कार्मिको में संगठन के बैनर तले जागृति लाने के लिए बूंदी उपशाखा द्वारा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम SM मैरिज गार्डन के पास भगवान मत्स्य मंदिर पुराना बाय पास रोड़ बूंदी में सम्पन्न किया गया
कार्यक्रम में संरक्षक श्री बाबू लाल डांगी साहब, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल डांगी साहब, जयपुर अध्यक्ष श्री सुरेश डेनवाल, के साथ समस्त प्रदेश कार्यकारणी, बूंदी जिला अध्यक्ष श्री हरिमोहन मेघवाल अपनी सम्पूर्ण कार्यकारणी के साथ उपस्थित रहे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments