
मूकनायक /बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष जहूर अली मुख्य अतिथि के रूप में शाला परिसर में ध्वजारोहण करते हुए अपने उद्भाबोधन में कहा कि हर समाज हर जाति का एक धार्मिक पर्व होता है, हिंदुओं का दीपावली पर्व, मुस्लिमों का ईद पर्व , ईसाईयो का गुड फ्राइडे पर्व, सिख समाज का बैसाखी पर्व, पर देश का एक मात्र पर्व है स्वतंत्रता दिवस पर्व जिसे हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई, सभी धर्म जाति के लोग मिलकर तिरंगा फहराकर देश का पर्व मनाते हैं, आज देश के हालात को देखते हुए सभी धर्म जाति को मिलकर देश की उन्नति के लिए आगे रहना चाहिए ।गरीब और आखिरी पंक्ति के बच्चों को शिक्षा मिले ऐसा करना चाहिए ताकि हर गरीब पढ़ सके, आज कार्यक्रम में स्कूल के संयोजक भोसले , सचिव कामाक्षी पाटनवार , कोषाध्यक प्रमोद वर्मा , स्कूल के प्राचार्य यशवंत केवट , व सभी अध्यापकों मौजूद रहे । स्कूल के सभी बच्चों को मिठाई बाटा गया ओर एक ताशाबाजा के साथ मे रेली निकालकर स्कूल में वापिस आकर संपन्न किया गया ।

