
मूकनायक/सुरेश सहारे
डोंगरगढ़
जिला परिवहन विभाग के सहयोग व मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ़ एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के तत्वावधान में 06 अगस्त दिन बुधवार को हाई सिक्यूरिटी प्लेट पंजीकृत शिविर का आयोजन मां बम्लेश्वरी प्रांगण में सुबह 10.30 से किया जाना है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2019 से पूर्व की पंजीकृत दोपहिया व चारपहिया सभी वाहनों के लिए हाई सिक्यूरिटी प्लेट लगवाना अनिवार्य है। इसी प्रयोजन के चलते विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आवेदक को आवेदन, वाहन की आर.सी.वाहन मालिक का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लाना आवश्यक होगा। मोटर साइकिल के लिए 484/- रु व चारपहिया के लिए 774/- रु फीस(केवल ऑनलाइन भुगतान) निर्धारित है।
श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ़ व परिवहन विभाग, राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने आम लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

