Thursday, February 26, 2026
Homeदेशहम अपने जीवन की विचारधाराओं में जैसा चैनल चलाएंगे, वैसे ही प्रकट...

हम अपने जीवन की विचारधाराओं में जैसा चैनल चलाएंगे, वैसे ही प्रकट होगा हमारा दृश्य, चिंतन और प्रेरणाय

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
जीवन के प्रत्येक पल का आनंद लीजिए, प्रत्येक पल को आनंदपूर्ण बनाइये। अपनी विचारधाराओं में हम जब, जो, जैसा चैनल चलाएंगे, दृश्य, चिंतन और प्रेरणाय वैसी ही प्रकट होनी शुरू होगी। अच्छी प्रेरणाओं के लिए दिमाग में हमेशा अच्छा चैनल चलाइए। अपने दिमाग के आले में जमे हुए जाले को साफ कीजिए। चिंता, तनाव, क्रोध, कुंठा की मकड़ियाँ इसमें रात-दिन जाले बुनती रहती है।
जब हवाएं आपके विपरीत हों तो आपको विकट परिस्थिति और चुनोतियों के निवारण के लिए अपना चार्ज ढूंढना होगा । इसके साथ ही शांति, प्रेम, प्रसन्नता और आत्म-विश्वास के गुलदस्तों से अपने दिमाग को सौम्य और ऊर्जावान बनाइये। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि ध्यान स्वयं के द्वारा स्वयं की मनोचिकित्सा है।मन की नकारात्मकताओं के मकड़जाल से बाहर निकलने के लिए और सुपर पावर से स्वयं को चार्ज करने के लिए ध्यान सबसे अच्छा चार्जर है ।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments