Thursday, February 26, 2026
Homeदेशसुखी जीवन के लिए सोते समय चिंतामुक्त और जागते समय रहें ऊर्जावान

सुखी जीवन के लिए सोते समय चिंतामुक्त और जागते समय रहें ऊर्जावान

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
प्रकृति ने सारी दुनिया हमारी खुशी के लिए बनाई है। इसलिए दुख और पीड़ा की मानसिक संतापना झेलकर प्रकृति के उद्देश्य को निष्फल मत कीजिए। नींद और ऊर्जा का आपस में गहरा संबंध है। अच्छी नींद आपको ऊर्जावान रहने में मदद करती है और ऊर्जावान रहने से आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। इन सुझावों का पालन करके, आप चिंता मुक्त होकर सो सकते हैं और जागने पर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
सफलता चाहिए तो जो पसंद है, उसे हासिल कीजिए। शांति चाहिए तो जो हासिल है, उसी को पसंद करना शुरू कर दीजिए। हम जिससे प्रेम करते हैं, उसकी हर बात और हर काम अच्छा लगता है इसलिए क्यों ना हम सबसे प्रेम करें ताकि सबकी बातें अच्छी और सुंदर लगें। सुखी जीवन के लिए सोते समय चिंतामुक्त और जागते समय ऊर्जावान रहें क्योंकि पर्याप्त और अच्छी नींद, चिंता मुक्त जागने और दिन भर ऊर्जावान रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments