Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसुखराम ने अपनी जमीन हड़पने की शिकायत थाना प्रभारी को लिखित में...

सुखराम ने अपनी जमीन हड़पने की शिकायत थाना प्रभारी को लिखित में की

मूकनायक महिपाल सिंह टंडन
जैजेपुर छत्तीसगढ़

सुखराम पिता बुधमान सतनामी निवासी सलनी थाना जैजैपुर तहसील भोथिया जिला सक्ती ने
थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत करते हुए अपराध दर्ज करने की बात कही है
लिखित शिकायत में1. सेतराम साहू पिता फादल जाति तेली, निवासी सलनी, 2 पुष्पेन्द्र कुमार टडन पिता दाता राम जाति सतनामी 3. नारायण पिता सहदेव, 4. चंद्रिका बाई बेवा बृजलाल चन्द्रा सभी निवासी सलनी थाना जैजैपुर तहसील भोथिया जिला सक्ती
आरोप लगाया है और लिखा है कि
मै आवेदक सुखराम पिता बुधमान सतनामी निवासी सलनी थाना जैजैपुर तहसील भोथिया जिला सक्ती (छ.ग.) का निवासी एवं कास्तकार हूँ जो कि मेरे नाम से ग्राम सलनी तहसील भोथिया जिला सक्ती छ.ग. मे खाता कमांक 827 में कुल खसरा नंबर 18 कुल रकबा 0.5840हे. जमीन दर्ज चला आ रहा है।

   उपरोक्त निजी भूमि को  एक राय होकर जबरन बलपूर्वक कब्जा कर लिया गया है एवं उपरोक्त भूमियो पर धान का फसल बो दिया गया है चूंकि मै आवेदक वर्तमान में गांव से बाहर में निवास करता हूँ जिसका फायदा उठा कर  मेरी निजी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है मेरे द्वारा मना करने पर मुझे गंदी गंदी गाली गलौच किया जा रहा है एवं मारने की धमकी दी जा रही है बोला जा रहा है कि यदि तुम खेत मे आओगे तो जान सहित मार देगे इस प्रकार से बोला जा रहा है।  जांच कर अनावेदकगणो के विरूद्ध एफ.आई. दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की दया करे।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments