मूकनायक, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली
राजस्थान, करौली
करौली/ जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रूपसिंह गोरेहार के नेतृत्व में संगठन ने पुष्पेंद्र कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा करौली को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की है।करौली के उपशाखा मंत्री राममूर्ति शर्मा ने बताया कि करौली जिले में स्थानांतरण पदस्थापन से शिक्षकों ने कई महीनो पूर्व ही विद्यालयों में कार्य ग्रहण करने के उपरांत भी कार्यालय कार्मिकों की मनमर्जी एवं लापरवाही से आज दिनांक तक भी शाला दर्पण पर मैपिंग का कार्य नहीं किया गया है इससे शिक्षकों की ऑनलाइन प्रविष्टियां अवरुद्ध है जिस कारण शिक्षकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित शिक्षकों व संबंधित पीईईओ के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कई बार निवेदन करने के उपरांत भी कार्यालय कार्मिकों की मनमर्जी व लापरवाही से शिक्षकों की समस्या का समाधान नहीं किया गया है जिससे शिक्षकों में रोश व्याप्त है।जिला अध्यक्ष रूपसिंह गोरेहार ने बताया कि 2022 में अडॉप्ट संविदा कर्मियों के मासिक परिश्रम में राज्य सरकार द्वारा 5% की वृद्धि करने के आदेश किए गए थे जिनके तहत हर वर्ष आहरण वितरण अधिकारी प्रधानाचार्य को हर वर्ष संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक में 5% की वृद्धि करनी चाहिए थी परंतु जिले के कई प्रधानाचार्य जानकारी के अभाव में भ्रमित होकर संविदा कर्मियों के परिश्रम में 5% की वृद्धि नहीं कर रहे हैं राजस्थान समग्र शिक्षक संघ ने संविदा कर्मियों के परिश्रमिक में हर वर्ष 5% की वृद्धि करने के लिए जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी से निर्देशित करने का आग्रह किया है कि वे प्रधानाचार्य को संविदा कर्मियों के परिश्रम में हर वर्ष 5% वृद्धि करने के स्पष्ट निर्देशित करें।जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा उक्त समस्याओं का समाधान अति शीघ्र करने का संगठन को आश्वासन दिया है।

