
मूकनायक/ गौतम बालबोंदरे
छत्तीसगढ़
विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीगल सेल एवं राष्ट्रीय प्रभारी पायल के मार्गदर्शन से सीनियर सिटीजन कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इनके मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते रहें हैं,आगे भी अनेकों इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जो कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए बड़े ही गौरव की बात है।
छत्तीसगढ़ विश्व मानवाधिकार परिषद प्रदेश कार्यालय (महिला विंग) में सीनियर सिटीजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 30 जुलाई 2025 दिन बुधवार को प्रदेश कार्यलय (महिला विंग) गणपति विहार दुर्ग में सीनियर सिटीजन सम्मान समारोह में उपस्थित सभी अतीथीगणों द्वारा अपने अपने विचार प्रकट किए जिनमें उन्होंने विश्व मानवाधिकार परिषद के बारे में कार्यक्रम बहुत ही सुंदर रहा और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी सीनियर्स के द्वारा ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद प्रकट किए। दुर्ग सीटी से न्यू जिलाध्यक्ष (महिला विंग) दामिनी जी, जिलाध्यक्ष (पुरुष विंग) कौशल जी का सन्मान आई-कार्ड से प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मौसमी जी के शुभ हाथों द्वारा सम्पंन किया गया। विश्व मानवाधिकार संस्था के आये हुये पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही सीतेश सोनी,रफीक खान,चिन्मय,नवल,सरोज,पुष्पा,नंदा,लालिमा सभी के द्वारा बहुत ही सराहनीय व सम्मानीय जनक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया।उक्त जानकारी विश्व मानवाधिकार परिषद प्रदेश मीडिया प्रभारी सरोज सिंह नांगवशी छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।

