
मूकनायक/ गौतम बालबोंदरे
छत्तीसगढ़
9 अगस्त के विश्व आदिवासी दिवस और राखी तिहार के उपलक्ष्य में आदिवासियों का अभूतपूर्व पहल इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया।अपने दुःख दर्द और उसके कारण से अनजान … अपने आप में मस्त आदिवासी समाज ने उस क्षेत्र में कदम रख दिया जिस क्षेत्र में सिर्फ श्रेष्ठी वर्ग का वर्चश्व है।वह क्षेत्र है फिल्म निर्माण का जिसमे प्रतिभा के साथ तकनिकी निपुणता, धन और संसाधन की भी आवश्यकता होती है। हालात और उसकी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए समाज के दो शख्स… एक हैं सामाजिक कार्यकर्त्ता … रमेशचंद्र श्याम …और दुसरा छत्तीसगढ़ के स्टार कलाकार अमलेश नागेश … दोनों ने अपने अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस का एलान कर दिया।रमेश चन्द्र श्याम का “जोहार फिल्म प्रोडक्शन” और अमलेश नागेश का “कोया फिल्म प्रोडक्शन”.
राजा रायसिंह जगत के नगरी रायपुर के गोंडवाना भवन परिसर टिकरापारा में छत्तीगढ़ के फिल्म इंडस्ट्री के तकनीशियनों अभिनेता-अभिनेत्रियों, लोक नृत्य और संगीत कलाकारों के उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दोनों फिल्म प्रोडक्शन हॉउस का भव्य लांचिंग किया गया।
जोहांर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर में अमलेश नागेश को लेकर आगामी फिल्म “दंडाकोटुम” का पोस्टर जारी किया गया. उक्त जानकारी रमेश चन्द्र श्याम के द्वारा दी गई है।

