Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरवरिष्ठ अध्यापक विजय सिंह दाहिना का सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह

वरिष्ठ अध्यापक विजय सिंह दाहिना का सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह

मूकनायक
भरतपुर (राजवीर सिंह)
सरल स्वभाव और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ अध्यापक विजय सिंह शिक्षा के पद से अपनी 37 वर्ष की गौरवमयी एवं उत्कृष्ट सरकारी सेवा राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय खानुवा से पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में दिनांक 1अगस्त 2025 को भरतपुर स्थित आदित्य रिसोर्ट मैरिज होम में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में उपस्थित विद्यालय स्टाफ, कर्मचारी, शुभचिंतक और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने माला एवं साफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विजय सिंह के सम्मान में कर्मचारीगण एवं क्षेत्रवासियों ने माला एवं साफा बांधकर उनका भव्य अभिनंदन किया। समारोह के दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने उनके सरकारी सेवा कार्यकाल की सराहना की। वरिष्ठ अध्यापक विजय सिंह अध्यापन कार्य के प्रति बहुत सजग रहे उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्य को मेहनत एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ ईमानदारी से निभाया, सेवा समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित स्वागतकर्ताओं को राजस्थान की प्रसिद्ध भोज पार्टी दाल बाटी चूरमा दावत का आयोजन किया गया। समारोह में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए इस कार्यक्रम में बृजलाल रिटायर्ड अध्यापक राधेश्याम रिटायर्ड अध्यापक राहुल बृजयंती अध्यापक रेवती प्रसाद रिटायर्ड गिरदावर श्याम सिंह जगन सिंह किशनपुरा सोहन सिंह किशनपुरा भगवत, राजन पिंटू सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments