मूकनायक/देशराज
किन्नौर/ हिमाचल प्रदेश
रामपुर बुशहर में लाइफ फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रही योजना लाइफ टेरा अर्थात पृथ्वी पर जीवन के अंतर्गत महिला मंडल नॉल्टिनाल गौरी स्वयं सहायता समूह एवं लाइफ फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने 2 अगस्त 2025 को लगभग 150 पौधों का किया रोपण, जबकि कार्य अभी भी जारी है। जिसमें की दरेक, शीशम, रीटा, सिरास तथा लॉकेट इत्यादि पौधों को रोपा गया। लाइफ फाउंडेशन रामपुर बुशहर के निदेशक श्री देशराज ने कहा कि पर्यावरण में निरंतर हो रहे बदलाव का कारण कहीं न कहीं पेड़ों के बहुतायत का कटान है। जिस तेजी से दुनिया शहरीकरण की तरफ बढ़ रही है। उससे कहीं तेजी से हमारा संसार ग्लोबल वार्मिंग की तरफ जा रहा है। जिस कारण लाइफ फाउंडेशन के द्वारा यह योजना बनाई गई। यह योजना कार्य वन मंडल अधिकारी रामपुर बुशहर के सहयोग और उनके क्षेत्र अधिकारियों की अगुवाई में सफलतापूर्वक पूर्ण हो रहा है। जो की वन मंडल अधिकारियों, महिला मंडल नॉल्टिनाल, गौरी समूह एवं लाइव फाउंडेशन के सभी सदस्यों के बगैर किसी रीति से भी पूरा नहीं हो सकता था। जिसके लिए उन्होंने पहले वन मंडल अधिकारी राम रामपुर बुशहर और फिर महिला मंडल नॉल्टिनाल, गौरी समूह एवं लाइव फाउंडेशन के सभी सदस्यों का तह दिल से धन्यवाद दिया और यह कहा कि जब तक प्रत्येक व्यक्ति हर साल अपने लिए कम से कम एक पौधा नहीं लगाएगा ग्लोबल वार्मिंग को रोक नहीं जा सकता। इसके लिए सरकार भित्र-भित्र योजना के द्वारा कार्यरत हैं। जिसकी अपनी एक सीमा होती है। यदि हमें ग्लोबल वार्मिंग से अपने आप को बचाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए आगे आना होगा।

