मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती भानपुर। भारत में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और तकनीकी विकास के बावजूद जिले के कई ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या एक गंभीर चुनौती बनी हुई है घंटो तक बिजली कटौती, लो वोल्टेज और समय पर मरम्मत न होना ग्रामीण जनता के लिए रोजमर्रा की समस्या बन गई है
ग्राम सभा औडजंगल के टोला जहलीपुर के ग्रामीणों ने इन समस्याओं को लेकर अधिशाषी अभियंता विद्युत उपखंड भानपुर को प्रार्थना पत्र सोपा है ग्रामीणों का कहना है कि लगभग चार-पांच महीने से उनके गांव में लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है
वर्तमान में करीब 10 दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही है इससे पहले भी जब बिजली खराब होती थी तो ग्रामीणों को अपने पैसे से निजी लाइनमैन को बुलाकर मरम्मत करवानी पड़ती थी मरम्मत के बाद भी बिजली 2 दिन सही रहती और फिर चार दिन खराब रहती है
इन समस्याओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने भानपुर के जूनियर इंजीनियर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है इस दौरान स्थानीय निवासी ऋषि कपूर, श्री प्रसाद, शिवकुमार, राजन, जग प्रसाद, उमेश कुमार, प्रमोद पाठक और आज्ञाराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे

