Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedराशि स्टील एंड प्लांट नदी में छोड़ रहे है वेस्टेज

राशि स्टील एंड प्लांट नदी में छोड़ रहे है वेस्टेज

मूकनायक/लक्ष्मी कांत

मस्तूरी/छत्तीसगढ़

राशि स्टील एंड पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से ग्रामीण परेशान हो गए है। लगातार प्लांट प्रबंधन के द्वारा प्लांट से निकलने वाली जहरीली वेस्टेज को लीलागर नदी में डाला जा रहा है। जिससे ग्रामीण गंभीर बीमारी के चपेट में आ रहे है।

दरसल राशि प्लांट के विरुद्ध में प्रभावित गांव पाराघाट,भनेशर और बेलटुकरी के जनप्रतिनिधि मैदान पर उतर गए है। हालही में इनके द्वारा शिकायत किया गया था जिसमे बताया गया है कि प्लांट के जहरीले वेस्टेज को नदी में छोड़ा जा रहा है,नदी से भरपूर मात्रा में पानी का उपयोग भी किया जा रहा है साथ ही बिना जन सुनवाई के कॉलवासरी खोला गया है। जनप्रतिनिधियों ने शिकायत कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत के बाद प्लांट की ओर से लगे पंप को निकाला जा रहा था इसी दौरान ग्रामीण मौके पर पहुँच कर काम बंद करवा दिया। और पर्यावरण विभाग, जल संसाधन विभाग को फोन कर सूचना दी जिसके बाद पर्यावरण विभाग ने जांच कर पंचनामा तैयार कर अपने उच्च अधिकारीयो भेजा कुछ घंटों बाद जल संसाधन विभाग की टीम जांच करने पहुंची जबकि प्लांट के पास कोई भी वैध दस्तावेज नही हैं जिससे नदी के पानी का उपयोग कर सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments