Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedरायपुर पुलिस की सजगता से दो दिन में पत्रकार की चोरी गई...

रायपुर पुलिस की सजगता से दो दिन में पत्रकार की चोरी गई बाइक बरामद

(गोपाल मेघवंशी भीलवाड़ा)।

स्थानीय पत्रकार प्रेम शंकर सालवी की दोपहिया गाड़ी जो बीते तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालातों में गुम हो गई थी, उसे रायपुर पुलिस प्रशासन ने महज दो दिन के भीतर बरामद कर एक बड़ी राहत पहुंचाई है। बाइक गायब होने के बाद न केवल पत्रकार समुदाय में चिंता की लहर दौड़ गई, बल्कि सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से वायरल हुआ।सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। परिणामस्वरूप, दो दिन के भीतर ही पत्रकार की बाइक को बरामद कर लिया गया। इस पूरे अभियान में सोशल मीडिया की जागरूकता और जन सहयोग की अहम भूमिका रही। दर्जनों पत्रकार और नागरिकों ने इस विषय को प्लेटफॉर्म्स पर उठाया, जिससे प्रशासन को सतर्कता के साथ कार्य करने में गति मिली।पत्रकार प्रेम शंकर सालवी ने बयान देते हुए कहा:रायपुर पुलिस का हृदय से आभार। साथ ही उन सभी साथियों का भी धन्यवाद, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में मेरी चिंता की और सहयोग किया।”

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments