मूकनायक, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली
राजस्थान, करौली
स्पिक मैके हिन्डौन चैप्टर द्वारा शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की कार्यशाला प्रदर्शन का चौथा दिन।
राष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना देबास्मिता ठाकुर ने शिव स्तुति की दी प्रस्तुति।
हिन्डौन सिटी। स्पिक मैके सोसायटी फॉर दा प्रोमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड आर्ट द्वारा चैप्टर हिन्डौन के अन्तर्गत आयोजित शास्त्रीय संगीत व नृत्य कार्यशाला प्रदर्शन श्रृंखला में आज चौथे दिन भारत के शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की राष्ट्रीय कलाकार देबास्मिता ठाकुर द्वारा भरतनाट्यम नृत्य द्वारा शिव स्तुति की प्रस्तुति दी और छात्राओं को गुर सिखाएं।
स्पिक मैके हिन्डौन चैप्टर के समन्वयक अनमोल बागरैनियां ने बताया कि स्पिक मैके सोसायटी युवाओं में भारतीय शास्त्रीय नृत्य व संगीत, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक शैक्षिक युवा आन्दोलन है। इसके तहत अर्द्ध शहरी व ग्रामीण भारत के लाखों युवाओं तक पहुंचने के संकल्प करें साथ आयोजित कार्यशाला प्रदर्शन सीरीज के आज चौथे दिन राजकीय विद्यालय चिनायटा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खीप का पुरा में भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
कार्यशाला 18 अगस्त से 23 अगस्त तक हिन्डौन ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला में भरतनाट्यम की राष्ट्रीय कलाकार देबास्मिता ठाकुर द्वारा चिनायटा के राजकीय विद्यालय में शिव स्तुति पर भरतनाट्यम नृत्य के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुति दी।
चिनायटा के विद्यालय में शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर छात्राओं को प्रशिक्षण दिया।
राजकीय विद्यालय, चिनायटा के प्रधानाचार्य सतीश प्रकाश शर्मा ने कलाकार व स्पिक मैके टीम को धन्यवाद करते हुए बताया कि भारत की धरोहर नृत्य व संगीतभारत की प्राचीन धरोहर रहें हैं और इन्हें संवारा व संरक्षित किया जाना अति आवश्यक है।
इस दौरान कलाकार देबास्मिता ठाकुर ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें भरतनाट्यम नृत्य के प्रारम्भिक गुर सिखाए।
कार्यक्रम के अंत में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खीप का पुरा के प्रिंसिपल विवेक सोनी ने स्पिक मैके कलाकार एवं कार्डिनेटर का आभार प्रदर्शित किया।
कार्यशाला प्रदर्शन के दौरान स्पिक मैके चैप्टर हिन्डौन टीम के संजीव सोपरा, कृष्णा शर्मा व यश दत्तात्रेय (तूफ़ान) सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे।

