Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedरजत जयंती महोत्सव : जिला स्तरीय देशभक्ति गायन प्रतियोगिता 19 अगस्त को

रजत जयंती महोत्सव : जिला स्तरीय देशभक्ति गायन प्रतियोगिता 19 अगस्त को

मूकनायक/ अजय साहू
बिलासपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव आयोजन के लिए 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक विभागवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। संस्कृति विभाग द्वारा 15 से 19 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों के साथ ही देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का जिला स्तरीय कार्यक्रम 19 अगस्त को असेंबली हॉल शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में शाम 7 बजे से आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं के मध्य देशभक्ति गीत का आयोजन होगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments