
मूकनायक/ संतोष सहारे
राजनांदगांव
राजनांदगांव। स्टेशन पारा शिक्षक नगर में 24 अगस्त को होने वाली प्रदेश स्तरीय शांति मशाल यात्रा के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबुद्ध सर्वोदय मंडल के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बौद्ध अनुयायियों ने कहा कि वे अपनी विरासत को बचाने के लिए एकजुट होकर 24 अगस्त को राजनांदगांव में उपस्थित होंगे। बताया गया कि महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के तृतीय चरण के प्रेरणेता डॉ. आकाश लामा जी इस मशाल यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
यह शांति मशाल यात्रा 24 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कलेक्टर परिसर के सामने, ओवरब्रिज के नीचे, राजनांदगांव में आयोजित होगी। आयोजक भिक्खु धम्मतप छत्तीसगढ़ प्रभारी – राष्ट्रीय सलाहकर आँल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम भारत ने समस्त बौद्ध अनुयायियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर आंदोलन को समर्थन दें और महाबोधि महाविहार को मुक्त कराने में अपनी भूमिका निभाएँ।

