Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरभरतपुर पूर्व सांसद रंजीता कोली को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली अहम...

भरतपुर पूर्व सांसद रंजीता कोली को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली अहम जिम्मेदारी

बिहार की बिहपुर विधानसभा का मिला विशेष दायित्व

मूकनायक
भरतपुर (राजवीर सिंह) पूर्व सांसद रंजीता कोली को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भागलपुर जिले की बिहपुर विधानसभा का विशेष प्रभार सौंपा है।
पूर्व सांसद रंजीता कोली पिछले 7 दिनों से लगातार बिहपुर विधानसभा के प्रवास पर हैं। उन्होंने कहा:
“मेरा संकल्प है कि हर पंचायत मुख्यालय पर जाकर महिलाओं से संवाद करूं और उन्हें केंद्र व बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दूं।”
पूर्व सांसद ने बताया की बिहपुर विधानसभा में आती हैं कुल 37 पंचायतें
“हर पंचायत में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।”

महागठबंधन पर प्रहार करते हुए रंजीता कोली ने कहा:

“राजद-कांग्रेस का गठबंधन भ्रष्टाचार, जंगलराज और वंशवाद का प्रतीक है।
जनता अब वादे नहीं, काम देखती है – और काम सिर्फ एनडीए की सरकार कर रही है।”

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments