
मूकनायक/ पी आनंद राव
बिलासपुर
बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 4 में मोबाइल चोरी की घटना हुई। तोरवा के निवासी पी. आनंद राव की पत्नी पी. अनन्या 9 अगस्त को सुबह 8बजे करीब रायपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते समय उनके लेडिस पर्स से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया ।जिसकी शिकायत शासकीय रेलवे पुलिस थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। जिस तरह से बिलासपुर स्टेशन का नवीनीकरण और विस्तार किया जा रहा है उसी तरह से यात्रियों के सुविधाओं के विस्तार के साथ उनके सामानों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिए जाने की नितांत आवश्यकता है। यात्रियों के सामान चोरी की घटनाओं पर सख्त रूप से करवाई कर उनके सामानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। जिस तरह से रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है उसी तरह से यात्रियों के सुविधाओं के विस्तार के साथ उनके सुरक्षा और सामानों पर ध्यान दिए जाने की विशेष आवश्यकता है।

