Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती जनपद के अमरौली शुमाली में चार लोगों ने युवक को लोहे...

बस्ती जनपद के अमरौली शुमाली में चार लोगों ने युवक को लोहे के पाइप और लाठियों से पीटा, सिर में गम्भीर चोटें

मूकनायक / राजेश कुमार
तहसील रिपोर्टर बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती जनपद के अमरौली सुमाली टोला मधुबन में एक सामान्य विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते से जा रहे विकास कुमार और उनके भाई सूरज को नीरज, धीरज, सूरज और उनकी मां ने रोककर गाली-गलौज की।

विकास और सूरज घर लौट गए। लेकिन आरोपी उनके पीछे घर तक पहुंच गए। विकास और उनके परिवार के मना करने के बावजूद चारों ने उन पर हमला कर दिया।

नीरज और धीरज ने लोहे के पाइप से वार किए। उनकी मां और छोटे भाई सूरज ने डंडों और मुक्कों से मारा। इस हमले में विकास के सिर में चोट आई और शरीर में कई अंदरूनी चोटें लगीं। वह बेहोश हो गए।

कुछ देर बाद होश आने पर 108 एंबुलेंस से विकास को सीएचसी साल्टौवा ले जाया गया। इलाज के बाद विकास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments