
मूकनायक/ महेश रामटेके
(ब्यूरो चीफ मंडला जिला-मंडला , मध्यप्रदेश)
मंडला | 14 अगस्त को बलराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरडी कॉलेज मंडला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सभापति एससी, एसटी कल्याण संबंधी समिति लोकसभा एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 14 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंडला आएंगे और आरडी कॉलेज मंडला आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।


प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का मंडला आगमन हो रहा है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा बुधवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने लिया। कार्यक्रम स्थल पर अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दी। मंत्री उइके ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती प्रतिमा माल्यार्पण स्थल, प्रदर्शनी, व्हीआईपी बैठक व्यवस्था, पंडाल, ग्रीनरूम, सुरक्षा व्यवस्था, बेरीकेटिंग, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्व हो जाए।


मंत्री संपतिया उइके ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए जिले के सभी कृषकों से हलधर महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक यंत्रों, तकनीकी मार्गदर्शन, प्राकृतिक खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। किसान भाईयों को ऐसे अवसर का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, उपसंचालक कृषि अश्विनी झारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

