मूकनायक/देश*
*राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
एक अच्छे दिल का इंसान वह होता है जिसमें करुणा, सहानुभूति, ईमानदारी और दूसरों के लिए अच्छा करने की भावना होती है, चाहे उसके रास्ते में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं। ऐसे व्यक्ति की पहचान समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाना, जरूरतमंदों की मदद करना और रिश्तों को ईमानदारी से निभाना है। यह एक आंतरिक गुण है, जो बाहरी परिस्थितियों से प्रभावित नहीं होता और उसे आत्मसंतोष और आंतरिक शांति मिलती है। अच्छे दिल के इंसान के अंदर भी एक बहुत बड़ी कमी होती है कि वह हर किसी को अच्छा समझ लेता है, हमें कभी भी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए ।
पैसा रखने के लिये बैक मिलना आसान है, और सोना रखने के लिये लाँकर भी मिलना आसान है, लेकिन दिल की बात रखने के लिये सही इंसान मिलना आजकल बहुत मुश्किल है। वैसे मन की सच्चाई और अच्छाई कभी व्यर्थ नहीं जाती। देखा जाए तो अच्छा इंसान कभी भी मतलबी नहीं होता, बस वह दूर हो जाता है उन लोगो से, जो उसके साथ स्वार्थ का गेम खेलने लगते हैं। वर्तमान समय में ज्यादातर लोग चिंता, भय और तनाव में फंसे होने कारण कई बार समझ नहीं पाते हैं कि अंदर की आवाज दिल की है या दिमाग की है।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

