Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडपत्रकार व आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएमओ को थमाया चेतावनी पत्र, भड़के अधिकारी

पत्रकार व आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएमओ को थमाया चेतावनी पत्र, भड़के अधिकारी

बुद्धप्रकाश बौद्घ पत्रकार / मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मप्र

दबोह, 22 अगस्त 2025/ मूकनायक । पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता बुद्धप्रकाश बौद्ध ने गुरुवार को नवागत नगर परिषद सीएमओ अतुल रावत को नगर की लगातार बनी रहने वाली समस्याओं और जनहित की मांगों को लेकर एक चेतावनी पत्र सौंपा। पत्र में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया कि जब भी कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी अवकाश पर जाए तो उसकी सूचना तथा पुनः कार्य पर लौटने की तारीख सार्वजनिक सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाए। इसका उद्देश्य नगर परिषद की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

पत्र पढ़कर भड़के सीएमओ

जैसे ही सीएमओ ने पत्र पढ़ा तो वे भड़क उठे और आपत्ति जताते हुए कहा कि “किसी अधिकारी को इस प्रकार चेतावनी पत्र देना अपराध की श्रेणी में आता है।”

आरटीआई कार्यकर्ता का पक्ष – “यह धमकी नहीं, जनहित की पहल”

इस पर पत्रकार व आरटीआई कार्यकर्ता बुद्धप्रकाश बौद्ध ने कहा कि यह पत्र किसी प्रकार की धमकी नहीं है बल्कि नगर की समस्याओं के समाधान और पारदर्शिता लाने की औपचारिक पहल है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक और पत्रकारों को अधिकारियों से जवाबदेही की मांग करने का अधिकार है।

नगर में चर्चा तेज

यह घटनाक्रम नगर में चर्चा का विषय बन गया है। आमजन इसे “पारदर्शिता की मांग बनाम प्रशासनिक अहंकार” के टकराव के रूप में देख रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments