मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी/ उत्तर प्रदेश
बस्ती: प्रेस क्लब की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति और दिशा-निर्देशानुसार श्री राहुल नंदराम सिंह को प्रेस क्लब, उत्तर प्रदेश शाखा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर प्रेस क्लब परिवार की ओर से उन्हें ढेरों बधाइयाँ और हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं। प्रेस क्लब के राष्ट्रीय मंत्री संतोष कुमार गोंड ने इसकी घोषणा करते हुए श्री सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बस्ती के मूल निवासी राहुल नंदराम सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपनी लेखनी के माध्यम से वे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उजागर कर उनकी आवाज को प्रशासन और सरकार तक पहुँचाने का कार्य करते रहे हैं। साथ ही, वे सरकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राहुल सिंह वर्ष 2022 से प्रदेश प्रचार मंत्री पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं और संगठन के माध्यम से पत्रकारों के हितों और उनके न्याय के लिए निरंतर संघर्षरत रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति पत्रकारिता जगत में उनके योगदान और समर्पण का सम्मान है। प्रेस क्लब परिवार और पत्रकारों ने उनके इस नए दायित्व के लिए उत्साह व्यक्त किया है और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छूएगा।

