Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीनाजरीन शाह बनी शाह समाज (मुस्लिम) विकास संस्थान राज. की महिला विंग...

नाजरीन शाह बनी शाह समाज (मुस्लिम) विकास संस्थान राज. की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष

मूकनायक, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ

राजस्थान,करौली, हिंडौन सिटी

हिंडौन। शाह समाज (मुस्लिम) विकास संस्थान राज. प्रदेश अध्यक्ष हाजी शमसुद्दीन शाह साहब ने प्रदेश में महिला विंग का विस्तार करते हुए करौली जिले की हिंडौन निवासी नाजरीन शाह को महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष समसुद्दीन शाह के निर्देश पर प्रमुख महासचिव मो. मेहरुद्दीन शाह कादरी (स्वतंत्र प्रभार) की अभिशंषा पर नियुक्त की गई।

नाजरीन शाह की नियुक्ति पर क्षेत्र के शाह समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मुबारकबाद दी जिनमें संस्थान के राज.प्रदेश प्रभारी सैयद एजाज शाह, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष राज.सरफुद्दीन शाह बूंदी, करौली जिला अध्यक्ष रफीक शाह, करौली यूथ जिला अध्यक्ष सलमान शाह , करौली जिला मीडिया इंचार्ज अजीम शाह चिनायटा,ब्लॉक अध्यक्ष हिंडौन इस्लाम शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से संस्थान के समस्त जिला अध्यक्ष ने मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर नाजरीन शाह ने प्रदेश अध्यक्ष, प्रमुख महासचिव राज.स्वतंत्र प्रभार , व प्रदेश प्रभारी, करौली जिला अध्यक्ष व करौली जिला मीडिया इंचार्ज अजीम शाह चिनायटा सहित समस्त समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी और समाज की बातों को सही तरीके से शासन प्रशासन में प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments