Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडदबोह नगर परिषद CMO ने ली सफाई मित्रों की बैठक; कहा -...

दबोह नगर परिषद CMO ने ली सफाई मित्रों की बैठक; कहा – नगर होगा स्वच्छ तो पहचान बनेगी मजबूत : अतुल रावत

दबोह, 21 अगस्त/मूकनायक। नगर परिषद दबोह के नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अतुल रावत ने गुरुवार शाम को 5 बजे नगर परिषद के मीटिंग हॉल में सफाई मित्रों की बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को नगर की पहचान बताते हुए सफाई मित्रों को शहर की असली नींव कहा।

सफाई मित्रों से मिला परिचय, सुनी समस्याएं

बैठक में CMO रावत ने सभी सफाई मित्रों से परिचय प्राप्त किया और कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई मित्रों को कार्य के लिए आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। इसमें यूनिफॉर्म, जूते, झाड़ू और अन्य सुरक्षा उपकरण शामिल रहेंगे।

सफाई को बनाया जाएगा अभियान

CMO ने कहा कि नगर में सफाई को केवल दायित्व नहीं बल्कि एक अभियान के रूप में चलाना होगा। किसी भी कर्मचारी की लापरवाही या बहाना स्वीकार्य नहीं होगा। सभी को अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी, ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

सबसे क्लीन बीट” अभियान की घोषणा

बैठक में उन्होंने “सबसे क्लीन बीट” अभियान की भी घोषणा की। इसके तहत नगर के जिन वार्डों में सर्वश्रेष्ठ सफाई होगी, वहां के तीन सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए महीने के अंत में सम्मानित किया जाएगा।इस दौरान परिषद के कर्मचारी और स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments