Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडदबोह नगर परिषद में आज हुई पहली जन सुनवाई

दबोह नगर परिषद में आज हुई पहली जन सुनवाई

25 में से 7 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया

बी पी बौद्ध पत्रकार ; मूकनायक अखबार एवं न्यूज पोर्टल

दबोह/भिंड , 26 अगस्त/मूकनायक। नगर परिषद दबोह में आज मंगलवार को पहली जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर के नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं परिषद अधिकारियों के सामने रखीं। परिषद प्रभारी सीएमओ अतुल रावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने कुल प्राप्त 25 आवेदनों में से 7 का तत्काल निराकरण किया और बाकी लोगों को गंभीरता से सुनकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों की समस्या का समाधान फिलहाल नहीं हो पाया है, उनका निराकरण अगले जनसुनवाई के पूर्व कर दिया जाएगा। जनसुनवाई में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पानी की समस्या, पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, आयुष्मान कार्ड, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन स्वीकृति, खाद्यान पर्ची, पेंशन, नालियों की मरम्मत, हैंडपंप सही करवाने, स्ट्रीट लाइट आदि की शिकायतें सामने आईं। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को होने वाली इस जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर करना है। नगरवासियों ने जनसुनवाई को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनकी आवाज सीधे अधिकारियों तक पहुंच रही है और कई शिकायतों का निवारण तुरंत हो रहा है। सीएमओ रावत द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है। इससे जनता की नजरों में परिषद की सकारात्मक छवि बनेगी। एक आवेदक ने कहा कि यह बहुत अच्छी शुरूआत है । इसमें सारे अधिकारी और कर्मचारी एक स्थान पर बैठे मिले। जिससे हम अपनी समस्या रख सके। और उसकी कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments