दबोह नगर परिषद में अतुल रावत बने नये सीएमओ

बुद्धप्रकाश बौद्ध, मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड।

दबोह (भिंड), 20 अगस्त/मूकनायक । नगर परिषद दबोह में नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अतुल रावत ने बुधवार को अपना पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया और कर्मचारियों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने नगर की स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क-निर्माण कार्य एवं अन्य विकास योजनाओं की जानकारी ली। 1

साथ ही स्टाफ को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बरती जाए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रावत ने कहा कि नगर के विकास और जनता की सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कर्मचारियों से टीमवर्क के साथ कार्य करने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही परिषद के कर्मचारियों ने नवागत सीएमओ का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नगर परिषद में नए अधिकारी के पदभार संभालने से लोगों में नगर के विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।