Thursday, February 26, 2026
Homeभोपालडी.पी.एस.एस. के संजीव खेरबार को संभागीय अध्यक्ष एवं दिलीप म्हस्के को...

डी.पी.एस.एस. के संजीव खेरबार को संभागीय अध्यक्ष एवं दिलीप म्हस्के को जिला अध्यक्ष बनाया गया

मूलचन्द मेंधोनिया पत्रकार भोपाल

भोपाल। शोषित, वंचित समाज जो कि बहुजन समाज के नाम से जानी जाती है। यह 95 प्रतिशत इस देश की आबादी के तौर पर है। जिन्होंने इस देश की धन धरती और संपदा को सदैव जीवित रखा। इस बहुजन समाज में समय- समय पर अनेक महापुरुषों, साधु, संत, गुरुओं, महात्मा और महान क्रांतिकारी समाज सुधारक व देश के हितों की रक्षा करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों ने जन्म लेकर देश में बहुजनों के हकों की आवाज उठाने व जागरूक करके अंधविश्वासों, पाखंड वाद से सावधान रहने के लिए संघर्ष करते हुए अलख जगाने का पवित्र काम किया है। वह सब इतिहास में होतें हुयें, मनुवादियों ने बहुजनों का साहित्य और इतिहास को दबाने व नष्ट करने का सदैव काम किया है। दलित पिछड़ा समाज संगठन के संस्थापक दामोदर सिंह यादव बहुजनों के महापुरुषों के आदर्श लेकर संगठन के माध्यम से मध्यप्रदेश में दिन रात बहुजन समाज के लिए जगाने की दिशा में काम कर रहे है। सामाजिक न्याय के आंदोलन को आगे बढ़ाने हेतु संगठन के संस्थापक दामोदर सिंह यादव ने भोपाल संभाग अध्यक्ष पद पर संजीव खेरबार को एवं जिला अध्यक्ष भोपाल के पद पर दिलीप महस्केको नियुक्ति दी है। गौरतलब है कि भोपाल संभागीय अध्यक्ष खेरबार और महस्के भोपाल के जाने माने है जो कि लम्बे समय से समाज सेवा के कार्य कर रहे है। निश्चित रूप से ये दोनों समाजसेवी दलित पिछड़ा समाज संगठन के विस्तार का काम करेंगे। तथा संगठन हितों और सामाजिक न्याय की आवाज उठायेंगे। वरिष्ठ पत्रकार मूलचन्द मेंधोनिया ने दोनों साथियों के लिए संगठन के पदाधिकारी नियुक्त होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि हमारे अनुसूचित जाति के जिला नरसिंहपुर तहसील गाडरवारा के नगर चीचली में सन 1942 की देश आजादी के महा आंदोलन में योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी थे। जिन्होंने अनुसूचित जाति/जनजातियों की बिरासत बचाने के लिए अंग्रेजों से युद्ध लडा़ और अंग्रेजों को युद्ध में परास्त व लहूलुहान कर गांव से खदेड़ कर विजय प्राप्त की थी। ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अभी तक की सरकारों ने उनके आंदोलन को दबाने, छुपाने का काम किया है। चूंकि वह दलित वर्ग से आते है उनके साथ भेदभाव करते हुए अन्याय किया है। जो कि सम्पूर्ण समाज के साथ भी अन्याय है। दोनों पदाधिकारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की गई है कि वीर मनीराम अहिरवार को अपने संगठन के माध्यम से सम्मानित कराने एवं उनके जन्म स्थान पर मूर्ति, स्मारक सरकार द्वारा बनाई जाये इसकी मांग उठाने हेतु प्रयास करेंगे। अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी का 23 अगस्त को शौर्य दिवस आ रहा है जिन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने की संगठन द्वारा आवाज उठाने का जरुर प्रयास किया जाये। ताकि बहुजन समाज में जन्में महान क्रांतिकारियों के योगदान को लोग जान सकें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments