

मूकनायक/ महेश रामटेके
(ब्यूरो चीफ मंडला जिला-मंडला , मध्यप्रदेश)
मंडला | बूझो जानो और देखो अपना प्रदेश की थीम पर आयोजित हुआ
मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास संस्कृति, परपरा, लोक कला और नैसर्गिक सौंदर्य से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से म.प्र. पर्यटन बोर्ड द्वारा जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति परिषद मंडला, स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज का आयोजन सरदार पटेल कॉलेज मंडला में किया गया।
सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने क्विज प्रतियोगिता से अवगत कराते हुए अपने विद्यार्थी जीवन को याद किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की मंशा है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता के लिए 162 विद्यालयों ने रजिस्ट्रेशन कराया। लिखित परीक्षा से चयनित प्रथम 6 विद्यालयों ने मल्टीमीडिया राउंड में सहभागिता की। जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर, भारत ज्योति स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बीजाडांडी विजेता रहे। वहीं शासकीय उमावि हिरदेनगर, ज्ञानदीप स्कूल एवं मोंटफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडला उपविजेता रहे। लिखित प्रतियोगिता से चयनित 6 विद्यालयों के मध्य मल्टीमीडिया राउंड आयोजित हुआ।
अति आकर्षक 10 राउंड से सजे मल्टीमीडिया क्विज में विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश के पर्यटक स्थलों से जुड़े प्रश्नों का जवाब दिया। विजेता टीम राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रथम विजेता तीन टीमों को मप्र राज्य पर्यटन बोर्ड द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा 3 दिवस और 2 रात का म.प्र. के पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए कूपन दिए गए। उपविजेता तीन टीमों को मेडल प्रशस्ति पत्र तथा 2 दिन 1 रात का भ्रमण कूपन दिए गए। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार एवं भोजन प्रदान किया गया। जिला स्तरीय क्विज का संयोजन व मल्टीमीडिया राउंड का संचालन क्विज मास्टर श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया। रोहणी प्रसाद शुक्ला ने पर्यटन गीत की प्रस्तुति दी। इस आयोजन में वीरेश्वर सिंग प्रति कूलपति सरदार पटेल यूनिवर्सिटी बालाघाट, मुन्नी बरकड़े जिला शिक्षा अधिकारी मंडला, कपिल तिवारी एपीओ जिला पंचायत, एलएस मसराम सहायक संचालक शिक्षा, मुकेश पांडे एपीसी समग्र शिक्षा, आशीष ज्योतिषि प्राचार्य सरदार पटेल कॉलेज, तफीम खान एकाउंट ऑफिसर एवं झरिया जिला पंचायत, आशीष गुप्ता मैनेजर बगीरा रिजॉर्ट कन्हा उपस्थित रहे।

