Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडजनसुनवाई से उम्मीदें – क्या बदलेगी दबोह की तस्वीर ?

जनसुनवाई से उम्मीदें – क्या बदलेगी दबोह की तस्वीर ?

बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार, मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मप्र

दबोह की गलियों में रहने वाला कोई भी नागरिक जब किसी समस्या से जूझता है, तो अक्सर उसकी शिकायत फाइलों में दबकर रह जाती है। नालियों की सफाई हो, स्ट्रीट लाइट की दिक्कत हो या फिर पानी की समस्या – आम लोगों को महीनों तक अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी बीच नगर परिषद दबोह ने एक नई पहल की है। अब हर मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित होगी। परिषद के सीएमओ अतुल रावत का दावा है कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।

लोगों में इस कदम को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। इस मामले पर दबोह निवासी गजेन्द्र दोहरे शिक्षक कहते हैं, “अगर सचमुच मौके पर समाधान हुआ तो हमें बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।” वहीं, कुछ नागरिकों का मानना है कि यह पहल तभी सफल होगी जब अधिकारी गंभीरता से सुनवाई करें और कार्रवाई भी हो। दरअसल, दबोह जैसे छोटे नगरों में सबसे बड़ी समस्या यही है कि शिकायतें दर्ज तो होती हैं, लेकिन निस्तारण में लापरवाही रहती है। जनसुनवाई से यदि पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी, तो यह कदम दबोह की तस्वीर बदल सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments