Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजनशिक्षा केन्द्र दमोह में शैक्षिक संवाद के दौरान हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान...

जनशिक्षा केन्द्र दमोह में शैक्षिक संवाद के दौरान हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र का विमोचन हुआ

मूकनायक / गौतम बालबोंदरे

छत्तीसगढ़

दमोह (बालाघाट)अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ म.प्र.शिक्षक संघ के आव्हान पर म.प्र.शासन लोक शिक्षण संचालनालय सहित जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार 01सितम्बर 2025 दिन को मध्यप्रदेश में सभी शालाओं में “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” संकल्प पत्र का वाचन कर संकल्प लिया जाना है।तत्सबंध में संकल्प पत्र पोस्टर का विमोचन गत दिवस जनशिक्षा केन्द्र दमोह में आयोजित शैक्षिक संवाद कार्यक्रम में शैक्षिक संवाद समापन पश्चात, नोडल अधिकारी जनशिक्षक रमेश तुरकर , ब्लाक अध्यक्ष म प्र शिक्षक संघ बिरसा भागीरथी पांचे जी, संभागीय सदस्य एस आर उके , वरिष्ठ सदस्य हेमेंद्र नेवारे, ब्लाक शाखा बिरसा के पदाधिकारी सर्व सुजित खोबरागड़े, सत्यप्रकाश अन्मोले, रूपेश खरोले, किशोर पटले, कैलाश मेरावी, सनुकलाल मरकाम, जितेन्द्र वासनिक,व सहज कर्ता हुकुम गौतम , संतोष यादव, रमसुला धुर्वे एवं सभी प्रतिभागी उपस्थित सम्माननीय शिक्षक साथियों द्वारा किया गया। इस अवसर संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा बताया गया कि,इस बहुआयामी प्रोग्राम के तहत सभी शिक्षक और बच्चे विद्यालय को हर कसौटीयो पर उत्कृष्ट बनाने का संकल्प लेंगे । समस्त शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुशासन पर्यावरण सौन्दर्य, छात्रो के चरित्र निर्माण, सेवा समर्पण संस्कार तथा भेदभाव रहित वातावरण निर्मित करने की दृष्टि से यह कार्यक्रम हो रहा है। एक सितंबर को हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान राष्ट्रहित के विचार और भावों को लेकर स्कूलों के शिक्षक और अध्ययनरत विद्यार्थी एक साझा संकल्प का वाचन करेगें। यह वाचन प्रार्थना समय के आधे घंटे की अवधि में करवाये जाने की अपील संगठन द्वारा सभी संस्था प्रमुखों से की गई है। म.प्र.शिक्षक संघ बिरसा के द्वारा इस सम्बंध में सभी शैक्षणिक संस्थाओं में संकल्प पत्र, पोस्टर वितरित कर व्यापक प्रसार प्रचार पूर्ण कर ली हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments