Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजनपद पंचायत नारायणगंज में जल परीक्षण कार्यशाला का आयोजन

जनपद पंचायत नारायणगंज में जल परीक्षण कार्यशाला का आयोजन

मूकनायक/ महेश रामटेके
(ब्यूरो चीफ मंडला जिला-मंडला , मध्यप्रदेश)

मंडला/नारायणगंज | डायरिया रोको अभियान के तहत सरपंच सचिव को मिला प्रशिक्षण
वर्षाकाल में दूषित पेयजल के कारण लोगों को संक्रामक बीमारियाँ न हों इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा लगातार जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागखंड मंडला मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में लगातार जल जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु जिले के सभी विकासखंड में जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जनपद पंचायत नारायणगंज में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की जल परीक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ।
सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नारायणगंज आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज दीप्ति यादव की उपस्थिति में जनपद सभागार में विकासखंड नारायणगंज की 50 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के बाद पंचायत इंस्पेक्टर रम्मू सिंह मरावी, उपयंत्री गौरव साहू, मुकेश दोहरे द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट का वितरण किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments