Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedग्राम पंचायत ख्यावदा में मकान ढह जाने से हुए नुकसान का मुआवजा...

ग्राम पंचायत ख्यावदा में मकान ढह जाने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने बाबत जिला कलेक्टर बूंदी को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता प्रेम नारायण

बूंदी – बूंदी जिले की ग्राम पंचायत ख्यावदा में दिनांक 22/08/ 2025 को रात के करीब 2:00 अत्यधिक वर्षा से मेज नदी में तेज उफान आ जाने के कारण पूरे घरों में अचानक पानी घुस आया , जिस कारण पूरे ग्राम में हड़कंप मच गया । जैसे ही ग्रामीणों ने अपने घरों को डूबते देखा तो अपने घरों की आवश्यक चीजों को निकालने की कोशिश की परंतु अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर काला जी महाराज के मंदिर प्रांगण में चले गए । 24/ 8/ 2025 को जलस्तर कम हुआ तो ग्रामीण अपने घर में पहुंचे तो उनके घर में खाने-पीने व पहनने के सारे सामान पानी के बहाव के कारण बह गए तथा पालतू जानवरों का चारा व रहने की जगह भी नष्ट हो गई । सभी ग्रामवासी किसान परिवार से हैं । उनकी आमदनी कृषि पर निर्भर है । अतिवृष्टि से 70 घर बैरवा बस्ती के , 10 घर वाल्मीकि समाज के , 10 घर खटीक के तथा 15 घर केवट समाज के , 30 घर मीणा समाज के पूरी तरह जल मग्न होकर नष्ट हो चुके हैं ।अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान का मुआवजा की मांग को लेकर समस्त ग्राम वासियों ने जिला कलेक्टर बूंदी को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन के दौरान सीताराम बैरवा , रामचरण , मॉडयूलाल बैरवा , हनुमान बैरवा , धनराज , मुकेश , रामहेत मीणा इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments