Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशगुरु रविदास महासभा बैजनाथ इकाई का वार्षिक समारोह संपन्न

गुरु रविदास महासभा बैजनाथ इकाई का वार्षिक समारोह संपन्न

मूकनायक/सोनमल हरबौद्ध

बैजनाथ/ हिमाचल प्रदेश

गुरु रविदास महासभा बैजनाथ इकाई का वार्षिक समारोह ब्लॉक बैजनाथ के भवन में बड़ी धूम धाम से संपन्न हुआ। इस आयोजन में गुरु रविदास महासभा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय प्रकाश चंद भाटिया बतौर मुख्यातिथि रहे। इस मंडल स्तरीय सभा में लगभग अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से आए हुए गुरु रविदास महाराज के अनुयायियों और सभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदेश में सभा को अधिक मजबूती से संगठित होने की बात कही गई।
प्रकाश चंद भाटिया ने बताया कि भविष्य में आने वालों चुनावों में रविदास समाज से भी विधानमंडल शिमला में कोई उमीदवार चयनित होकर जाना चाहिए। अनुसूचित जाति, और जनजाति के बहुत सारे मुद्दे हैं जिन पर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगती। अतिक्रमण, व वन विभाग द्वारा बहुत सारे गरीब ,असहाय लोगों के घरों को ढहाने के notice जारी हो रहे हैं, गरीब लोग कहां जाएं बल्कि उनके रहने रोजमर्रा की जिदंगी जीने हेतु घर की जमीनें उनके नाम ही कर देनी चाहिए।
ST, ST का फंड लोगों को मिलना चाहिए, व संविधानिक आरक्षण को पूरी तरह प्रदेश में लागू करना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को उनका हक मिल सके।
रिपोर्टर मूकनायक
सोनमल हरबौद्ध
बैजनाथ क्षेत्र।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments