Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशकोली समाज का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू -वीरेंद्र कश्यप

कोली समाज का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू -वीरेंद्र कश्यप

सुषमा पूंटा रोहडू। अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.), नई दिल्ली द्वारा देशव्यापी सदस्यता अभियान का शुभारंभ 1 अगस्त से किया गया है, जो 31 अगस्त तक पूरे देशभर में सदस्यता पर्व के रूप में मनाया जा रहा है । यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने हरियाणा के टिपरा स्थित एक होटल में आयोजित समारोह के दौरान दी। इस अवसर पर चंडीगढ़, पंचकूला और पंजाब क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की गई । वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि कोली समाज देश के अधिकांश राज्यों में मजबूत उपस्थिति रखता है, और अखिल भारतीय कोली समाज की राज्य इकाइयां गत 57 वर्षों से निरंतर समाज के हितों के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भी इस संस्था के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। कार्यक्रम में श्री कश्यप ने समाज के लोगों को राष्ट्र निर्माण व विकास में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर कोली समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से नशा मुक्त भारत के लिए अभियान छेड़ने की अपील की। उन्होंने कहा: “नशा न प्रयोग करेंगे, न करने देंगे” — इस नारे को घर-घर तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही अखिल भारतीय कोली समाज एक राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन करेगा, जिसमें युवाओं को नशा उन्मूलन के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से उपस्थित थे प्रदेश अध्यक्ष श्री खुशाली राम,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ,पूर्व अध्यक्ष परस राम,युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुमित कोली,महिला अध्यक्ष श्रीमती पुनम कोली,श्रीमती मीना चौहान,पार्षद श्री दर्शन सिंह,विभिन्न पंचायतों के प्रधान व पूर्व प्रधान और सदस्यों ने अपनी अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई | कार्यक्रम लोगों का उत्साह देखते हीं बन रहा था सभी में भारी उत्साह देखने को मिला,और सभी ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया | 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments